फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे नैरेटिव के साथ कांग्रेस ने हमेशा जनता को छला : धनखड़

Sun, 20 Apr 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने हमेशा पिछड़ा व दलित वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। धनखड़ शनिवार को झज्जर में आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान सभा को संबोधित कर रहे थे। सम्मान सभा को पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि बाबा साहेब के प्रति कांग्रेस की हमेशा विचारधारा उपेक्षा भरी रही है। यह जानकारी आम नागरिक तक पहुंचनी चाहिए कि कांग्रेस ने कभी भी संविधान और ना ही बाबा साहेब का आदर किया। एक झूठे नैरेटिव के साथ कांग्रेस हमेशा छलती रही है। उन्होंने बाबा साहेब की उपेक्षा की। बाबा साहेब को भारत रत्न भाजपा और वीपी सिंह की साझी सरकार में दिया गया। सेंट्रल हाल और सुप्रीम कोर्ट में डॉ. आंबेडकर का चित्र बीजेपी सरकार में लगाया गया। धनखड़ ने गांधी परिवार पर ईडी की कार्रवाई के सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सबको मालूम है कि इस परिवार ने बहुत बड़ी अनियमितता की है, जो सबके सामने है। ईडी ने उसी की जांच की है, जो पब्लिक डोमेन में सब आ चुका है। उन्होंने गुरुग्राम की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना भी पब्लिक डोमेन में है। देश और संस्था की संपत्ति को व्यक्तिगत संपत्ति बनाने का काम कांग्रेस नेताओं ने किया है। पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि बाबा साहेब ने देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया। उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, दिनेश कौशिक, जिला महामंत्री एडवोकेट रामफल सैनी, जिला महामंत्री रतन सागर, कैशव सिंघल उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें