फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहद टोल प्लाजा के नजदीक बस चालक ने स्कूटी में मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत

Sun, 20 Apr 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर रोहद टोल प्लाजा के पास एक प्राइवेट बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी लेकर रोड पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान रोहद गांव निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। घटना 17 अप्रैल को हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में वीरेंद्र सिंह निवासी रोहद ने बताया है कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। 17 अप्रैल को उनके चाचा कृष्ण कुमार की पुत्री काजल व दामाद अमित घर पर आए हुए थे। इस दौरान काजल तो घर पर रह गई और दामाद अमित को घर जाना था। उनके चाचा कृष्ण स्कूटी को लेकर अमित को छोड़ने के लिए रोहद टोल प्लाजा के नजदीक गए थे। स्कूटी अमित चला रहा था। जब वे रोहद टोल पर पहुंचे तो अमित ने स्कूटी रोहद टोल के पास एक दुकान पर खड़ी कर दी और उनके चाचा कृष्ण अपनी ड्यूटी पर एक कंपनी में चले गए। कृष्ण कुमार निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। उन्होंने बताया कि उनके चाचा कृष्ण को स्कूटी चलानी नहीं आती थी और वह वापस आते वक्त स्कूटी लेकर पैदल ही रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी और कृष्ण कुमार सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। बस चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जबकि बस को आसौदा थाना में भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। लापरवाह बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें