फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का आंदोलन का एलान

विज्ञापन
फोटो 66: बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता। विज्ञप्ति - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा युवा कांग्रेस की बहादुरगढ़ कार्यकारिणी की बैठक में जमीनी समस्याओं पर मंथन किया गया। सबसे पहले शहर के स्टेडियम की बदहाल स्थिति को लेकर चर्चा हुई। सबसे पहले शहर के स्टेडियम की बदहाल स्थिति को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

का आयोजन मंगलवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी सत्यवान गहलोत ने की। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की बात करती है। जमीनी हकीकत यह है कि स्टेडियम की खस्ताहाल है और खिलाड़ी सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं।
बैठक में प्रदीप यादव ने सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी गंभीर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में वेंटिलेटर जैसी बुनियादी सुविधाएं होते हुए भी स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने कहा कि शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था व जगह-जगह फैली गंदगी आमजनता की परेशानी का बहुत बड़ा कारण बनी हुई है। नालियां ओवरफ्लो हैं और कूड़े के ढेर बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। यह स्थिति प्रशासन की लापरवाही को साफ दर्शाती है।
इस पर युवा नेता संदीप दहिया ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नए साल में इन सभी मुद्दों को लेकर हरियाणा युवा कांग्रेस बहादुरगढ़ में आंदोलन का आगाज करेगी और प्रशासन को जवाबदेह बनाया जाएगा।
बैठक में विशेष रूप से हरियाणा युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष चितवन व प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव मौजूद रहे, जबकि बहादुरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने भी बैठक में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें