फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 14 पशु मिले लंपी से संक्रमित, चार गांवों में पहुंचा वायरस

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पशुओें में लंपी वायरस के मामलेे बढ़ने लगे हैं। सोमवार शाम तक चार गांवों में 14 पशु लंपी वायरस से संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। इस वायरस से बचाव की वैक्सीन भी पशुपालन विभाग में समाप्त हो गई है। मंगलवार तक इसके आने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार को विभाग की टीम की तरफ से जांच की जाएगी। उसके बाद इसकी पुष्टि हो पाएगी।
पशु पालन विभाग की तरफ से रविवार को सिलानी गांव में तीन और सोमवार को लोहारी गांव में चार, उखलचना गांव में चार, कासनी गांव में तीन पशुओं के लंपी वायरस से संक्रिमित होने की पुष्टि की है। पशुधन में लंपी स्कीन बीमारी, एसएसडी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया हुआ है। जिले में मंगलवार की शाम तक वैक्सीन की डोज आने की उम्मीद जताई जा रही है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक का कहना है कि पशु पालकों का घबराने की आवश्यकता नहीं है। लंपी वायरस को लेकर केवल सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
डीडीए डॉ मनीष डबास ने बताया कि सोमवार तक 9900 पशुधन को एलएसडी से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। पशु पालकों को बीमारी से बचाव के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है। बीमार पशु को जोहड़, तालाब या बाहर दूसरे पशुओं के साथ ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विज्ञापन

पशु पालकों को लंपी बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। बीमारी को लेकर पशुपालक सीधे उनके मोबाइल नंबर 9416280013 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
वर्जन
जिलेभर में पशुपालन विभाग की ओर से विभिन्न टीमों की ओर से लंपी की बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण, फॉगिंग, स्प्रे का कार्य शुरूचलाया हुआ है। गोशालाओं में फोगिंग और स्प्रे कार्य किया जा रहा है। गोशाला संचालकों के साथ पशुपालन विभाग की टीमें निरंतर संपर्क में हैं।
विज्ञापन

- शक्ति सिंह, उपायुक्त, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें