फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मियों को पक्का करो...मेहंदी रचा किया प्रदर्शन

Wed, 07 Aug 2024 06:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर में धरना प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मियों ने रचाई मेहंदी लिखा एचएम को पक्का करें सरकार
विज्ञापन
झज्जर। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रही। सिविल अस्पताल में चल रहे धरने के दौरान महिला कर्मियों ने हाथ पर मेहंदी से एनएचएम को पक्का करो लिखा और प्रदर्शन किया। एनएचएम महिला कर्मियों ने सिविल अस्पताल से भगत सिंह चौक तक पैदल मार्च निकालते हुए प्रदर्शन किया। एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल चार दिन आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कर्मचारी संगठन की उपाध्यक्ष अमरजीत ने बताया कि 12वें दिन हड़ताल की अध्यक्षता पूनम रानी ने की। एनएचएम कर्मचारी संगठन के जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों को जल्द पूरा करें। अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती हैं तो सरकार को इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। हड़ताल का कर्मचारी नेता राजेंद्र जुलाना, एसकेएस के जिला प्रधान रामबीर, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल संगठन के जिला सचिव विष्णु जांगड़ा, कर्मचारी न्याय संघर्ष समिति जिला कोर्डिनेटर रमेश जाखड़, रमेश फोगाट ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार या तो जल्द से जल्द एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर इनको नियमित करें नहीं तो सभी कर्मचारी संगठन एक साथ आकर सरकार का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें