फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खूब बिके जयपुर के जर्किन व लाख के कंगन, अरेबिक डिजाइन की मेहंदी से सजे हाथ

Wed, 07 Aug 2024 06:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : बाजार में दुकान पर चूड़ियां देखती महिला। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाली तीज के त्योहार के लिए महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह है। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। ब्यूटी पार्लरों में हाथों पर मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। अरेबिक डिजाइन सबसे अधिक पसंद आया। बाजार में भी महिलाओं की पंसद का ध्यान रखा गया। फिरोजाबाद की चूड़ी और जयपुर के जर्किन और लाख से बने कंगन की खूब मांग रही। राजस्थान की लहरियां और बंधनी साड़ी भी महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। सरारा, अनारकली, नायरा कट, आलिया समेत सूट भी लड़कियों को भा रहे हैं। हाथों पर मेहंदी रचवाने के लिए भी महिलाएं बाजार में पहुंची।
विज्ञापन

मेन बाजार के दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि इन दिनों महिलाओं को हरे और गहरे रंग के कपड़े ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं। इसके साथ ही चूड़ियों का बाजार भी खूब खनक रहा है। नई डिजाइन की मेहंदी भी महिलाओं की पहली पसंद है। मेन बाजार के चूड़ियों और कंगन के विक्रेता प्रदीप शर्मा का कहना है कि हरियाली तीज ऐसा त्योहार है जब चूड़ियों की मांग बढ़ जाती है। हर रोज ग्राहकों की भीड़ दुकान पर बढ़ रही है। विक्रेता सतीश कुमार ने बताया कि नव विवाहिता इसे लेकर अधिक उत्साहित हैं। चूड़ियों के सेट की कीमत 50 रुपये से 2500 रुपये तक है। नाहरा-नाहरी रोड के साड़ी सूट विकेता भारत कुमार ने बताया कि सावन के लिए पहले से ही स्टॉक रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें