फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज विधायक, मंत्रियों के निवास पर पड़ाव डालेंगे कंप्यूटर ऑपरेटर्स

Mon, 22 Jul 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। संघ के प्रदेश प्रेस सचिव रविराज ने बताया कि पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश पर मुख्य प्रधान सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के साथ बैठक हुई। इसमें कुछ मुद्दों पर सहमति बनी। कुछ मुद्दों पर आईटी विभाग के निदेशक अजय तोमर से बातचीत करने के लिए प्रतिनिधिमंडल को भेजा गया था।
विज्ञापन

आईटी विभाग के निदेशक अजय तोमर ने प्रतिनिधि मंडल को 24 जुलाई को बुलाया है। इसी बीच संगठन ने तय किया है कि प्रदेश के सभी विधायक एवं मंत्रियों के निवास स्थान पर 22 व 23 जुलाई को पड़ाओ डाले जाएंगे। साथ ही मांग की जाएगी कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ लंबित मांगों को पूरा करने के लिए सिफारिश करें। हवा सिंह तंवर संगठन मंत्री हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ ने बताया कि हम पिछले एक वर्ष से आंदोलनरत है। संगठन पिछले लंबे समय से ज्ञापनों के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार तक भिजवाता आया है। दो माह पहले राजेश खुल्लर मुख्य प्रधान सचिव हरियाणा सरकार डिट्स को लेकर कुछ मांगों पर सहमति बनी थी, जिसमें ग्रेजुएटी, एक्सग्रेसिया पॉलिसी, मैरिज लॉन, एडवांस्ड टू एम्पलाई लोन व सेवानिवृत्ति पर तीन लाख रुपये पर सहमति बनाते हुए निर्देश जारी करने की बात कही थी, लेकिन आज तक सहमति उपरांत भी विभाग द्वारा पत्र जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें