फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वृद्धा की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पांच टीमें गठित

Mon, 22 Jul 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मातनहेल में शनिवार को हुई वृद्ध कृष्णा की हत्या के मामले में आरोपी बेटे को पुलिस अभी नहीं पकड़ सकी है। इस मामले में पांच टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

गठित टीम में इसमें सीआईए झज्जर, स्पेशल स्टाफ चौकी मातनहेल, थाना साल्हावास टीम, साइबर सैल शामिल है। सभी टीमें बुजुर्ग महिला की मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही हैं। वृद्ध कृष्णा घर में अकेली ही रहती थी। उसका बेटा जम्मू कश्मीर में एयरफोर्स में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं जबकि पुत्रवधू पति से अनबन होने के बाद से अपने मायके में रह रही है। पुलिस को दी शिकायत में सुमन पत्नी प्रवीन निवासी मातनहेल ने बताया था कि वह अपने बेटे व अपनी सास के साथ जनवरी 2024 में अपने पति के पास जम्मू में रहते थे। पति प्रवीण उनके साथ झगड़ा करता था, जिसके कारण वह अपने बेटे को लेकर अपने मायके 10 जून एमपी माजरा आ गई थी। उसकी सास कृष्णा पति के पास ही रह गई थी। बाद में उसका पति प्रवीण उसकी सास कृष्णा के साथ झगड़ा करता था, जिस कारण सास भी जम्मू से अपने घर गांव मातनहेल आ गई थी। शनिवार को महिला का शव घर में चारपाई पर पड़ा हुआ मिला था। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। चारपाई के आसपास काफी खून बिखरा हुआ था। कृष्णा कई दिनों से घर में अकेली रह रही थी। मृतका की पुत्रवधू ने अपने ही पति प्रवीण पर उसकी मां की हत्या की जाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है न हीं आरोपी का अभी तक कोई सुराग लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें