फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंटर और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर, मजदूर की मौत, 2 घायल

Sat, 29 Jun 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर गांव बुपनिया गांव के पास कैंटर और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान अनिल निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बिहार निवासी सुमन कुमार टांडा गांव से कैंटर में सामान लोड करके गुरुग्राम जा रहा था। जब ये केएमपी पर बुपनिया गांव के पास पहुंचे तो इनके कैंटर और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर में सवार अनिल की मौत हो गई, जबकि चालक सुमन कुमार व परिचालक अखिलेश कुमार घायल हो गए। घायलों को पुलिस द्वारा उपचार के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया,जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सुमन कुमार और अखिलेश कुमार को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर,अनिल को मृतक घोषित कर दिया। मृतक अनिल के पिता ने बताया कि अनिल के पास तीन बेटी, एक बेटा है। ्शुक्रवार को अनिल के परिजन बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचे। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें