पांच दिन से लिस्ट लगने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का मंगलवार को इंतजार खत्म हो गया। जिले भर के विभिन्न कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट चस्पा की गई। कट ऑफ लिस्ट देखने के लिए अधिकतर विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी साथ आए हुए थे। सुबह से ही सभी कॉलेजों में पूरा दिन लिस्ट को देखने के लिए विद्यार्थियों का तांता लगा रहा।
मंगलवार को लगी कट ऑफ लिस्ट में काफी सारे छात्रों को बैरंग भी लौटना पड़ा। राजकीय नेहरू कॉलेज में बीए कोर्स में दाखिला लेने के लिए उच्चतम 90.8 व न्यूनतम 48.8 फीसदी रही, बी कॉम में उच्चतम 85 व न्यून्तम 60.8 फीसदी, बीएससी नॉन मेडिकल में उच्चतम 93.4 व न्यून्तम 60.8 फीसदी, बीएससी में उच्चतम 94.6 व न्यूनतम 70.2 फीसदी, बीसीए में उच्चतम 81.4 व न्यून्तम 57.4 फीसदी व बीबीए में उच्चतम 75.2 व न्यूनतम 46 फीसदी पर पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की गई। पूरा दिन कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ दिखाई दी।
जिन विद्यार्थियों का लिस्ट में नाम नहीं आया उनके चेहरे मायूस नजर आए, लेकिन अभी दो लिस्ट लगनी और बाकी है। यह सोच कर विद्यार्थी चुपचाप अपने घरों को लौट गए। जिन विद्यार्थियों के नाम पहली लिस्ट में ही आ गए उन विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यार्थी उनके अभिभावक कॉलेज में दाखिले की फीस पास के रुपये कॉलेज कर्मी से पूछते नजर आ रहे थे। जिले भर के सभी कॉलेजों में जारी की गई पहल कट ऑफ लिस्ट में नाम ना आने के कारण मायूस छात्रों की निगाह अब दूसरी कट आफ लिस्ट पर टिकी हुई है।
नेहरू कॉलेज में बीए कोर्स में दाखिले के लिए जारी की गई पहली कट ऑफ लिस्ट
छात्र संख्या 412
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
ऑल इंडिया सामान्य 98.8 75.8
हरियाणा सामान्य 75.6 67.8
एस सी 67.8 53.8
बीसी ए 67.8 48.0
बीसी बी 67.6 55.8
ईबीसी 48.8 48.8
बीकॉम कोर्स में दाखिले के लिए जारी की गई पहली कट लिस्ट
छात्र संख्या 130
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
ऑल इंडिया सामान्य 85 71
हरियाणा सामान्य 70.8 56.8
एस सी 56.6 54.8
बीसी ए 55.6 46.2
बीसी बी 56.0 46.0
बीएससी नोन मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए जारी की गई पहली कट लिस्ट
छात्र संख्या 259
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
ऑल इंडिया सामान्य 93.4 81.8
हरियाणा सामान्य 81.6 74.0
एस सी 73.8 51.6
बीसी ए 73.6 55.6
बीसी बी 72.2 68.0
बीएससी मैडिकल कोर्स में दाखिले के लिए जारी की गई पहली कट लिस्ट
छात्र संख्या 71
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
ऑल इंडिया सामान्य 94.6 82.6
हरियाणा सामान्य 82.2 76.4
एस सी 75.2 51.0
बीसी ए 75.4 57.4
बीसी बी 76.0 70.2
बीसीए कोर्स में दाखिले के लिए जारी की गई पहली कट लिस्ट
छात्र संख्या 48
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
ऑल इंडिया सामान्य 81.4 72.8
हरियाणा सामान्य 72.2 59.0
एस सी 58.6 51.4
बीसी ए 56.6 55.2
बीसी बी 57.4 57.4
बीबीए कोर्स में दाखिले के लिए जारी की गई पहली कट लिस्ट
छात्र संख्या 29
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
आल इंडिया सामान्य 75.2 65.4
हरियाणा सामान्य 65.0 46.0
बीए ऑनर्स हिस्ट्री कोर्स में दाखिले के लिए जारी की गई पहली कट लिस्ट
छात्र संख्या 13
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
ऑल इंडिया सामान्य 77.2 68.0
हरियाणा सामान्य 65.6 51.2
बीए ऑनर्स अंग्रेजी कोर्स में दाखिले के लिए जारी की गई पहली कट लिस्ट
छात्र संख्या 27
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
आल इंडिया सामान्य 83.8 80.8
हरियाणा सामान्य 78.2 66.4
एस सी 64.2 51.6
बीसी ए 62.2 62.2
बीसी बी 64.4 61.4
बीसीए कोर्स में दाखिले के लिए जारी की गई पहली कट लिस्ट
छात्र संख्या 36
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
ऑल इंडिया सामान्य 86.0 76.2
हरियाणा सामान्य 74.6 53.6
निजी कॉलेजों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को दाखिला देने की बात प्रबंधन द्वारा कही गई है।