फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ तहसील में कलेक्टर रेट अपडेट, आज से शुरू होगी रजिस्ट्री

Wed, 08 Apr 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ तहसील के सरल केंद्र में अपने काम को लेकर पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नए कलेक्टर रेट लागू होने के एक सप्ताह बाद आखिरकार बहादुरगढ़ तहसील में रजिस्ट्री कार्य बुधवार से शुरू होने की उम्मीद है। मंगलवार शाम तक कलेक्टर रेट पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है। पांच दिनों में करीब 200 रजिस्ट्रियां अटक गई थीं जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


तहसीलदार सुदेश के अनुसार सरकार द्वारा तय किए गए नए रेट अब पोर्टल पर अपडेट कर दिए गए हैं। बुधवार से रजिस्ट्री प्रक्रिया सामान्य हो जाएगी। रेट फीडिंग में देरी के चलते रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह ठप रहा। तहसील में रोजाना औसतन 40 से 50 रजिस्ट्रियां होती हैं। अब पोर्टल अपडेट होने के साथ ही लंबित रजिस्ट्रियों के निपटारे की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें