फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल ने 33 रनों से जीता मैच

Thu, 23 Apr 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल और बहादुरगढ़-बेरी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल की टीम ने 33 रनों से जीत दर्ज की। मैच में सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल की टीम के खिलाड़ी शैंकी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल और बहादुरगढ़-बेरी की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। बहादुरगढ़-बेरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 195 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में शैंकी ने 39 गेंदों में 9 चौकों व सात छक्कों की मदद से 91 रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं, गेंदबाजी में संदीप, राकेश व हरिपाल ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहादुरगढ़-बेरी की टीम 16.3 ओवरों में 162 रनों पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में विप्लव ने 25 गेंदों में पांच चौकों व चार छक्कों की मदद से 49 रन बनाए।
गेंदबाजी में श्री ने चार और शैंकी ने तीन विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल की टीम के खिलाड़ी शैंकी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल की टीम के खिलाड़ी श्री को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें