फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो की शिकायत का समाधान न करने पर चार अधिकारियों पर कार्रवाई

Thu, 18 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
विज्ञापन
बैठक - फोटो : bureau
विज्ञापन
सीएम विंडो पर आई शिकायत का निर्धारित अवधि में समाधान न करने की सूरत में करनाल के बीडीपीओ नरेश शर्मा को अंडर रूल 7 के तहत चार्ज शीट किया गया है। वहीं महम व समालखा के बीडीपीओ तथा बहादुरगढ़ नगरपरिषद के सचिव मुकेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने दी। वे बुधवार को बहादुरगढ़ में रोहतक मंडल के पांचों जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक ले रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने सीएम विंडो पर आई शिकायतों का समाधान न करने वाले लापरवाह अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी रूप से शिकायतों के समाधान में अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में स्थानीय विधायक नरेश कौशिक, सीएम के ओएसडी (ग्रीवेंस) भूपेश्वर दयाल, सीएम के ओएसडी मुकुल कुमार व उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक नितिन यादव उपस्थित रहे।

अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन सुविधा को मद्देनजर रखते हुए सीएम वेब पोर्टल की शुरुआत की है ताकि लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीएम विंडो वेब पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाकर समाधान पा सके। ऐसे में सरकार की ओर से सीएम विंडो पर आने वाली हर शिकायत पर गंभीरता से ध्यान दिया जाता है और पूरी समीक्षा करते हुए समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का समाधान समयबद्धता में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिले। उन्होंने बैठक में करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर जिले में सीएम विंडो पर आई शिकायतों के समाधान संबंधी अधिकारियों से समीक्षा की। 
विज्ञापन


इस मौके पर रोहतक मंडल के आयुक्त चंद्रप्रकाश, करनाल के उपायुक्त मनबीर सिंह बराड़, पानीपत के उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे, सोनीपत के उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग व झज्जर के उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण सहित रोहतक मंडल के पांचों जिलों के अतिरिक्त उपायुक्त व अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें