फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली हल्के की सभी बहनों को देंगे दुर्घटना बीमा का सुरक्षा कवच

Thu, 18 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
विज्ञापन
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बादली हल्के की सभी बहनों महिलाओं के लिए हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ बीमा सुरक्षा कवच देंगे। अमेरिका के दौरे पर गये धनखड़ ने वहां से भेजे अपने संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना बीमा की सारी राशि वे अपने निजी कोष से देंगे।  बादली हल्के की सभी महिलाएं इस बीमा कवर में आ सकें इसके लिए गांव के सरपंचों व पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से फॉर्म भरे जायेंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी उन्होंने हल्के की बहनों को अपनी तरफ से यह सुविधा दी थी। धनखड़ ने कहा कि वे रक्षा बंधन पर सभी बहनों को बधाई देते हैं और उनके आशीर्वाद के आकांशी हैं। धनखड़ ने सभी बहनों से आह्वान किया है कि वे बीमे का फॉर्म जरूर भरें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें