फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन हर मंगलवार व शुक्रवार को सुनेंगे शिकायतें

Fri, 21 Nov 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 56: बैठक में मौजूद सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन, प्रतिनिधि।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अब हर मंगलवार और शुक्रवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक सुनवाई की जाएगी। यह निर्णय वीरवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन की बैठक में लिया गया। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त सभी 6 सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता एवं सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन रामकंवार सैनी ने की। इस दौरान चेष्ठा कौशिक के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता दिनेश कौशिक के पुत्र शेखर कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। रामकंवार सैनी ने बताया कि सरकार ने बहादुरगढ़ में 6 एमिनेंट पर्सन नियुक्त किए हैं। सभी का दायित्व है कि जनता और सरकार के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करें।
ये सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करवाएं। कोई भी नागरिक जब सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करता है तो सभी की जिम्मेदारी बनती है कि संबंधित अधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान करवाएं। शेखर कौशिक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में शुरू की गई सीएम विंडो ने वर्षों से आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से हल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिसकी भी शिकायत सीएम विंडो पर लंबित है। इन दिनों लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विकास काजला, मंजीत पांचाल, रमेश आर्य और मनोज राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें