फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह झज्जर के मुनीमपुर पहुंचे, बादली हलके को दी 100 करोड़ रुपये की महा-सौगात

Wed, 17 Jun 2026 11:25 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी है। कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 650 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में इस भव्य कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी झज्जर जिले के गांव मुनीमपुर पहुंचे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी झज्जर जिले के गांव मुनीमपुर पहुंचे। अपने इस महत्वपूर्ण दौरे पर मुख्यमंत्री ने बादली हलके के निवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए करीब 100 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया है। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

विज्ञापन




विकास को मिली नई उड़ान
मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटित की गई परियोजनाओं में कृषि, शिक्षा, चिकित्सा और खेल सहित कई अहम क्षेत्र शामिल हैं। क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली प्रमुख परियोजनाओं का विवरण इस प्रकार है:-
विज्ञापन

 
स्थान परियोजना का नाम अनुमानित लागत / विवरण
मुनीमपुर पुष्प एवं बीज उत्पादन उत्कृष्टता केंद्र (इंडो-इजराइल मॉडल) किसानों को उन्नत तकनीक का लाभ
बादली नया उपमंडल भवन एवं आवासीय कॉलोनी 31.04 करोड़ रुपये
कुलाना राजकीय महिला महाविद्यालय (Women's College) 12.25 करोड़ रुपये
निमाना नया जलघर  10.14 करोड़ रुपये

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें