फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नायब सैनी आज झज्जर में: पीएम सम्मान निधि कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, झज्जर-बहादुरगढ़ रोड रहेगा बंद

Mon, 24 Feb 2025 10:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर में राष्ट्रीय स्तरीय किसान सम्मान समारोह में भाग लेंगे व पीएम-किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करते हुए किसानों के नाम अपना संदेश देंगे। इस कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से लाइव संबोधन सुना जाएगा। कार्यक्रम के चलते झज्जर-बहादुरगढ़ रोड बंद रहेगा। 
विज्ञापन
झज्जर में सीएम के आगमन की तैयारी पूरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू कॉलेज प्रांगण में आज राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर में राष्ट्रीय स्तरीय किसान सम्मान समारोह में भाग लेंगे व पीएम-किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करते हुए किसानों के नाम अपना संदेश देंगे। इस कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से लाइव संबोधन सुना जाएगा। कार्यक्रम के चलते झज्जर-बहादुरगढ़ रोड बंद रहेगा। 

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने आयोजन स्थल व जिस रूट से मुख्यमंत्री आएंगे, उस सड़क मार्ग का दौरा करते हुए तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे, ऐसे में सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल पर अन्य सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि किसानों के लिए भी विशाल पंडाल, पेयजल, चिकित्सा सहायता, पार्किंग और अन्य सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

किसानों के लिए प्रदर्शनी और जागरूकता शिविर

डीसी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे नए अवसरों और संसाधनों की जानकारी प्राप्त कर अपने कृषि उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें किसानों को कृषि से संबंधित नवीनतम तकनीक, जैविक और प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेहरू कॉलेज झज्जर में आगमन को लेकर झज्जर पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट प्लान बनाया गया है ताकि आमजन को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। आज सभी भारी वाहनों को जो झज्जर से बहादुरगढ़ जा रहे हैं, उन्हें सांपला बादली या छारा होकर बहादुरगढ़ जाने की सलाह दी गई है। वहीं बहादुरगढ़ से झज्जर आने वाले वाहनों को डाबौदा चौक से ही डायवर्ट किया जा रहा हैं, जिसके लिए वे मांडोठी या बादली होते हुए झज्जर जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री के प्रोग्राम में आने वाले वाहनों के लिए दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। बहादुरगढ़ साइड से आने वाले वाहनों के लिए प्रारंभ स्कूल के हॉस्टल(पुराने डाकखाने) के प्रांगण में व झज्जर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए केंद्रीय विद्यालय झज्जर के गेट नंबर 2 के अंदर प्रांगण में वाहनों की व्यवस्था की गई है। वहीं ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों के लिए पॉलिटेक्निकल कॉलेज झज्जर के प्रांगण में पार्किंग व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें