फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग ने स्कूल में की छापेमारी, अधूरा मिला निर्माण कार्य

विज्ञापन
22jjrp23- सवेरा स्कूल में जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम। स्रोत-सीएम फ्लाइंग
विज्ञापन
झज्जर। सीएम फ्लाइंग रोहतक, झज्जर शिक्षा विभाग और जिला बाल कल्याण अधिकारी ने संयुक्त रूप सोमवार को सवेरा स्कूल में छापेमारी की। यहां पर दो कमरों का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा मिला। इसके अलावा 166 कट्टे सीमेंट खराब मिले जबकि सरिये जंग खा चुके थे। निर्माण कार्य अधूरा मिलने पर स्कूल को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग रोहतक के उप निरीक्षक रामनिवास के नेतृत्व में कार्रवाई की। शिकायत मिली थी कि यहां पर दो कमरों के निर्माण कार्य के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार गहलावत ने माता-पिता के नाम से दस लाख रुपये दान किए थे। इसके अलावा सीएसआर सेस जेके सुपर सीमेंट ने भी 200 कट्टे सीमेंट और 20 क्विंटल सरिया दिया था।
इसके बावजूद निर्माण का काम अधूरा पड़ा है। निर्माण का काम एमएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया हुआ था। पूछताछ में बताया गया कि तत्कालीन डीसी की तरफ से यहां पर ऑडिटोरियम बनाने की योजना थी लेकिन उनके तबादले के बाद कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

कमेटी में स्कूल प्रिंसिपल, दानकर्ता कृष्ण गहलावत व जिला बाल कल्याण अधिकारी को शामिल करके काम शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद काम शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में अब निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने को लेकर स्कूल प्रिंसिपल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें