फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने पकड़ी 12 पीपे फंगस लगी क्रीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में जिले में मिलावटी सामान की बिक्री होने की शिकायत बढ़ गई हैं। शिकायतों के तहत की सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को जिले के कई गांवों में खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ मिलकर मिठाई की कई दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान दही, मिठाई के सैंपल भरे गए। वहीं छपार गांव में एक दुकान में कार्रवाई के दौरान फंगस लगी क्रीम के 12 पीपे कब्जे में लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने सबसे पहले झज्जर की फैक्टरी से सॉस बनाने में काम आने वाले केमिकल और सॉस के सैंपल लिए। इसके अलावा गांव छपार व माछरौली में मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। माछरौली गांव में सीएम फ्लाइंग ने एक दुकान से दही व कलाकंद के सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। टीम के अनुसार छपार की दुकान से बरामद क्रीम में फंगस लगी मिली है। यह लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। टीम ने क्रीम के डब्बों में से सैंपल लेकर उसे जमीन में दबवा दिया है। सीएम फ्लाइंग में सब इंस्पेक्टर सतपाल, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, एसआई सदैव, हवलदार बाबूलाल, राजवीर हवलदार, पवन हवलदार और स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर सचिन शर्मा व मनदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें