सीएसडी कैंटीन की ओर से पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को एक राहत प्रदान की गई है। कोरोना के दौरान मई महीने से सीएसडी कैंटीन झज्जर में शराब लेने से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता था। लेकिन अब पूर्व सैनिकों और आश्रितों को कैंटीन में शराब लेने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना पड़ेगा। 11 सितंबर से बिना रजिस्ट्रेशन के शराब ले सकते हैं। यह जानकारी झज्जर सीएसडी कैंटीन प्रबंधक कर्नल सुरेश ने दी। उन्होंने कहा कि किराने का सामान उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिनका पहले से रजिस्ट्रेशन होगा। सभी कार्ड धारकों को कैंटीन में मास्क लगाकर आना होगा व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।