फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लिपिकीय कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सम्मानजनक वेतनमान की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे लिपिकीय कर्मचारियों ने हड़ताल 20 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान लघु सचिवालय से राव तुलाराम चौक तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हठधर्मिता का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

बुधवार को लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे लिपिकीय कर्मचारियों की अध्यक्षता रोहतास लिपिक, जिला सचिव दिनेश कुमार ने की जबकि मंच संचालन प्रदेश उपप्रधान सुरेंद्र सुहाग ने किया। लिपिकीय वर्ग के कर्मचारियों ने बुधवार तक सरकार की तरफ से लिपिकों की मांग को लेकर कोई कदम ने उठाने से रोष स्वरूप सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव जारी किया। स्वास्थ्य विभाग, जिला न्यायवादी, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन विभाग, आबकारी विभाग, टाउन प्लानिंग, आयुक्त कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय, नगर निगम, हुडा, शिक्षा विभाग, फूड सप्लाई विभागों के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से विभागों का कार्यालय संपूर्ण रूप बंद रहा। रजिस्ट्री, वाहन पंजीकरण, लाइसेंस कार्य अधर में अटके पड़े हैं, जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। इस अवसर पर जिला प्रधान मोहित गुलिया, गणेश कुमार, यशपाल सिंह, सत्यदेव राठी, जयपाल, प्रदीप गुलिया, सुभाष, आनंद कुमार, जोगेंद्र, धर्मेंद्र ढाका, सूर्यदेव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें