बहादुरगढ़। सेक्टर-6 में पुलिया के पास नहर किनारे गंदगी डाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा होने के बाद नगर परिषद ने बुधवार को सफाई करवाई। कर्मचारियों ने जेसीबी और डंपर की मदद से कूड़े का उठान किया।
विज्ञापन
समाजसेवी जयपाल सांगवान लंबे समय से लोगों को नहर में पूजा सामग्री और आसपास कूड़ा न डालने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए वे ‘सुनो नहरों की पुकार’ अभियान भी चलाते हैं। सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने बताया कि शिकायत मिलते ही मौके पर सफाई करवाई गई। लोगों को नहरों के आसपास गंदगी न फैलाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।