फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

247 गांवों में महासफाई अभियान का आगाज, ग्रामीणों को किया स्वच्छता के प्रति प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के 247 गांवों में रविवार को महासफाई अभियान एक साथ शुरू हुआ। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह झज्जर खंड के गांव जौणधी में महासफाई अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे थे। झज्जर जिले में पदभार संभालने के उपरांत उनका पहले गांव में यह दौरा था। गांव के बुजुर्ग सूबेदार महासिंह ने डीसी का पगड़ी बांधकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। डीसी ने महासफाई अभियान में श्रमदान करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया और जन समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल विशेष दिनों का आयोजन न होकर बल्कि हमारी आदत का हिस्सा होना चाहिए। हमारी आदत में स्वच्छता शामिल होने के उपरांत आसपास के परिवेश में इसका फर्क अपने आप महसूस होगा। हरियाणा सरकार ने संत रविदास जयंती के अवसर पर महा सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
कैप्टन शक्ति सिंह ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक समाज सुधारक व विचारक थे। उन्होंने धार्मिक कुरीतियों के दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए सामाजिक जागृति की थी।। डीसी ने गांव के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि एक ग्रुप बनाकर सबसे पहले अपनी गली की सफाई करें। पानी की कद्र करना सीखें तो आसपास के तालाब भी स्वच्छ नजर आएंगे। उन्होंने खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) अभियान से जुड़े कैथल जिला के अपने संस्मरण का जिक्र करते हुए बताया कि घर-घर शौचालय बनने से न केवल स्कूलों की हाजिरी बढ़ी बल्कि बीमारियों का प्रकोप भी कम हुआ। उन्होंने जल संरक्षण को लेकर गांव के लिए नया प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीईओ जिला परिषद प्रदीप कौशिक ने कार्यक्रम में पहुंचने पर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह व एडीसी जगनिवास सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर झज्जर की एसडीएम शिखा, सीटीएम परवेश कादियान, डीडीपीओ ललिता वर्मा, बीडीपीओ रामफल, परियोजना अधिकारी लखविंदर सिंह, एसएन कौशिक, डीपीएम मीनू, सहायक डीपीएम संदीप बोड़िया, ब्लाक कोआर्डिनेटर संगीता, निफा पदाधिकारी रामानंद दलाल, धर्मवीर डागर, अरुण कुमार, जयवीर, सुखवंत, वरुण कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें