फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव बहु में बड़े नाले की करवाई सफाई

Sun, 28 Jun 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp05- गांव बहु में बडे़ नाले की सफाई बुलडोजर से करता कर्मचारी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
साल्हावास। ग्राम पंचायत बहु ने मानसून से पहले जल निकासी दुरुस्त करने के लिए नाला-नालियों की सफाई का अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को गांव की फिरनी पर बने बड़े नालों की सफाई जेसीबी मशीनों से कराई जा रही है। इस दौरान कूड़े को ट्रैक्टर ट्राली में डालकर कूड़ेदान वाली जगह पर डाला गया।
विज्ञापन

छोटी नालियों की सफाई के लिए मुहिम चलाई जा हैं। सरपंच प्रदीप, प्रेम नंबरदार, दीपक सेठ, पूर्व सरपंच फूल सिंह ने बताया कि गांव में बड़े नालों से गाद व कचरा निकाला जा रहा है। इस अभियान में नियमित कर्मचारियों के अलावा अतिरिक्त कर्मियों को भी लगाया गया है।
यह विशेष अभियान बरसात में जलभराव की समस्या कम करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। प्रेम नंबरदार ने नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता बताया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा नाले व नालियों में न डालने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें