झज्जर। गुरु गोरखनाथजी बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला प्रक्रिया जारी है। दसवीं के आधार पर आगामी 30 जून तक काउंसिलिंग की प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद परिणाम व रिपोर्टिंग की कार्रवाई होगी। इसी प्रकार 12वीं के आधार पर 30 जून तक रिपोर्टिंग की जाएगी।
यहां बता दें कि गुरु गोरखनाथ जी बहुतकनीकी संस्थान में कुल 420 सीटों पर दाखिला होना है। अब तक लेटरल एंट्री की दूसरी काउंसिलिंग के तहत रिपोर्टिंग का काम चल रहा है। इसमें दूसरी काउंसिलिंग के तहत 20 सीटें अलॉट की गई थी जिसमें से 10 ने रिपोर्टिंग की है। अभी 30 जून तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
इसके अलावा पहली काउंसिलिंग में 12वीं व आईटीआई के आधार पर 49 बच्चों को सीटों का आवंटन हुआ था जिसमें से 37 छात्रों ने दाखिला लिया था। वहीं दसवीं की काउंसिलिंग की अंतिम तारीख 30 जून है। 30 जून तक काउंसिलिंग पूरी होने के बाद एक जुलाई को इसका परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद दो व तीन जुलाई को रिपोर्टिंग की जाएगी।
इसमें कुल 420 सीट हैं। प्रथम काउंसलिंग में 272 सीट अलॉट की गई थी, जिसमें से 205 ने रिपोर्टिंग की है। अब बाकी सभी बची हुई सीटों के लिए 30 जून तक काउंसिलिंग का काम चल रहा है। उसके बाद परिणाम व रिपोर्टिंग होगी।
प्रधानाचार्य दिग्पाल सिंह ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया पाया है तो वह फिजिकल काउंसिलिंग के लिए संस्था में फार्म भर सकता है। यदि सीट बचेगी तो उसकी मेरिट के आधार पर आगे दाखिला होगा।