झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडरावन पर 6 मार्च को हुई हरियाणा बोर्ड की 12वीं की इतिहास व जीव विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्टाफ ने सभी छोटे प्रश्नों को हल करवाया था। इस कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
केंद्र पर नियुक्त स्टाफ को कार्यभार मुक्त कर दिया गया है। बोर्ड फ्लाइंग ने यह अनियमितताएं पकड़ी। इसके चलते स्टॉफ को भी बदला गया। परीक्षा केंद्र को नए परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़-07(बी-02) पर शिफ्ट कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने बताया कि अब 9 मार्च की परीक्षा के बाद सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी कक्षा की परीक्षाएं नए परीक्षा केंद्र बहादुरगढ़ में संचालित होंगी।