झज्जर। गांव खुड्डन निवासी सुनील कुमार के साथ दो लाख 9 हजार 900 रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। सागर ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ ठेकेदारी का काम करते हैं। 15 जनवरी को पिता सुनील ने बताया कि उनके 13 जनवरी को उसके फोन पर एक लिंक आया था। क्लिक करते ही फोन ने काम करना बंद कर दिया। बैंक खातों का बैलेंस चैक किया तो कुल दो लाख 9 हजार 900 रुपये निकाले गए थे। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना साइबर झज्जर में एफआईआर दर्ज कर ली है।