हरियाणा के झज्जर में सोमवार को गेहूं बीज को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। बीज निगम की दुकान के बाहर खासी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई।
कई दिनों के बाद हरियाणा बीज विकास निगम की कृषि कल्याण विभाग ने बाहर बनी दुकान पर गेंहू का बीज पहुंचा। जैसे ही सुबह दुकान खुली तो किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा। पहले बीज लेने को लेकर किसानों पर पुलिस कर्मियों के बीच जमकर बहस हुई। कई बार किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। किसान दुकान के आगे जमे रहे। उनको रोकने के लिए पुलिस कर्मी प्रयास करते रहे, लेकिन किसान नहीं माने।
विज्ञापन
किसानों ने आरोप लगाया कि कर्मी अपने जानकर को पहले बीज दे रहे हैं और जो किसान सुबह से लाइन में लगे हैं, उनको बीज नहीं दिया जा रहा। किसानों ने बताया कि वह पोछले दस दिन से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बीज नहीं मिल रहा।
किसानों के हंगामे को दखते हुए कुछ देर के लिए निगम की दुकान का शटर बंद कर दिया गया। उसका बाद पुलिस कर्मियों ने किसानों को समझाया और कहा कि लाइन में लगने पर ही बीज दिया जाएगा। पुलिस कर्मियों ने एक-एक किसान का नाम कॉपी में लिखा। इसका बाद नाम अनुसार बीज का वितरण शुरू किया गया।