फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आपूर्ति सामान्य होने का दावा, फिर भी गैस एजेंसियों पर कतारें

विज्ञापन
23jjrp17- कोसली रोड ​स्थित गैस एजेंसी पर लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

एक तरफ जिला प्रशासन जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य बता रहा है। वहीं दूसरी तरफ गैस एजेंसियों पर लाइनें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। लोग सुबह 6 बजे से ही गैस एजेंसियों पर लाइनों में लग रहे हैं और घंटों इंतजार के बाद पर्ची मिल पा रही है। सोमवार को गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ नजर आई।
कोसली रोड स्थित एचपी की गैस एजेंसी पर सुबह छह बजे ही लोग पहुंच गए और पुलिस की मौजूदगी में साढ़े आठ बजे गैस एजेंसी खुली। पूरा दिन कई बार पुलिस की ईआरवी गाड़ी भी एजेंसी के बाहर गश्त करती रही। यही हालात बेरी गेट स्थित इंडेन गैस एजेंसी के दिखे। दोपहर तक लोगों को पर्ची वितरित हो सकी।
विज्ञापन

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिले में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता सामान्य है। विभाग की तरफ से सभी गैस एजेंसियों में स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है और कहीं भी गैस की कोई किल्लत नहीं है। घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह वर्जित है।

जिला में दो दर्जन से ज्यादा गैस एजेंसियां कार्यरत : डीएफएससी
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि जिलेभर में कुल 26 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। सभी एलपीजी कंपनियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति बनी हुई है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के निर्धारित समय के भीतर रिफिल उपलब्ध करवाई जा रही है। विभागीय निर्देशों के अनुसार आवश्यक सेवाओं और सामाजिक कार्यों के लिए व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों व बेटियों की शादी में गैस उपलब्ध करवाई जाएगी।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने कहा, गैस उपभोक्ताओं की सुविधा और शिकायतों के समाधान के लिए जिला मुख्यालय स्थित जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 01251-252516 है। उपभोक्ता घरेलू गैस से संबंधित समस्या दर्ज करा सकते हैं।



बॉक्स
वह सुबह 6 बजे से लाइन में लगे लेकिन अब साढ़े 8 बजे तक एजेंसी नहीं खुली। गैस सिलिंडर की पर्ची के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। इस तरफ प्रशासन व सरकार को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

मोहित, सुरहेती गांव

23jjrp17- कोसली रोड स्थित गैस एजेंसी पर लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें