फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह के सपनों का शोषणमुक्त भारत अभी अधूरा : धनराज तहलान

विज्ञापन
फोटो-61: बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में लघु वीडियो का लोकार्पण करते अतिथिगण। स्रोत समिति - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सर छोटूराम धर्मशाला में शहीद यादगार कमेटी की ओर से महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की स्मृति में विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कमेटी के प्रधान धनराज तहलान ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी भगत सिंह के सपनों का धर्म व जातपात के भेदभाव से मुक्त शोषण रहित भारत नहीं बना पाए जो अत्यंत चिंता का विषय है। इससे पूर्व आयोजित कवि सम्मेलन में क्षेत्र के कवियों ने अमर शहीदों को काव्यांजलि दी। वेद भारती, विरेंद्र कौशिक, सुनीता, अनिल भारतीय सहित कई कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से शहीदों को नमन किया। मुख्य अतिथि के रूप में धर्मशाला के प्रधान बिजेंद्र जून उपस्थित रहे। मंच संचालन कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने किया। युवाओं ने लोकनृत्य और लोकसंगीत प्रस्तुत किए। शहीदों को समर्पित एक लघु वीडियो का लोकार्पण भी किया गया। अतिथियों और प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें