फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जलते कूड़े में गुम हुए दावे और जहरीली हो गई हवा

Thu, 20 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : बुधवार को सुबह के समय छाया स्मॉग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नवंबर का तीसरा सप्ताह चल रहा है लेकिन लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल पा रही है। एक्यूआई 350 पार बना है। शहर की सडक़ों पर कूड़ा जलाया जा रहा है और ग्रैप-3 के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं लेकिन विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके कारण हवा जहरीली होती जा रही है। बुधवार को सुबह 8 बजे एक्यूआई 375 दर्ज हुआ। वहीं शहर में पुराने हो चुके वाहन भी खूब दौड़ रहे हैं। इन्हें भी देखने वाला कोई नहीं है। सुबह के समय स्मॉग भी छाया रहा। डीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल की ओर से भी एक दिन पहले ग्रैप-3 के नियमों का पालन करवाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे, लेकिन बुधवार को शहर में इसकी धज्जियां उड़ती रहीं।
वहीं बहादुरगढ़ में प्रदूषण बढ़ाने में न केवल कूड़ा करकट जलाने, धूल मिट्टी के साथ-साथ सडक़ों पर दौड़ रहे जुगाड़ू वाहन भी सहायक बने हुए हैं। वहीं डीसीपी, बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा का कहना है कि सड़क पर दौड़ रहे पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन



लोगों को लगातार कूड़ा न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है लेकिन फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।-शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।
विज्ञापन



-फोटो 56 : रेलवे रोड पर कूड़ा इकट्ठा कर लगाई गई आग। संवाद

-फोटो 57 : बुधवार को सुबह के समय छाया स्मॉग। संवाद

-फोटो 58 : नाहरा-नाहरी मार्ग पर धुआं छोड़ते हुए सडक़ पर दौड़ रहा वाहन। संवाद

-फोटो 59 : शहर में सडक़ पर बिना नंबर और धुआं छोड़ते हुए दौड़ रहा वाहन। संवाद े




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें