फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विशेष शल्य चिकित्सा अभियान का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ

Tue, 18 Nov 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
17jjrp10- ऑपरेशन के बाद महिला मरीज के साथ चिकित्सक। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
झज्जर/बहादुरगढ़। आयुष्मान भारत योजना के तहत विशेष शल्य चिकित्सा अभियान की शुरुआत सोमवार को 30 ऑपरेशन से की गई। इसकी शुरुआत नागरिक अस्पताल झज्जर में सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने की। यह अभियान 22 नवंबर तक जारी रहेगा, जिसके तहत अलग-अलग ऑपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले दिन सोमवार को डेंटल के तीन, सिजेरियन, हर्निया, पित्त की थैली के 10, नसबंदी तीन, मोतियाबिंद के 13 और हड्डी के चार ऑपरेशन अलग-अलग संस्थाओं में किए गए। उप सिविल सर्जन एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता तंवर ने बताया कि सरकार की तरफ से आरक्षित पैकेज एवं प्रक्रियाओं के अंतर्गत सभी शल्य चिकित्सा सेवाएं मरीजों को दे रहे हैं। इसमें कूल्हा एवं घुटना प्रत्यारोपण, बच्चेदानी का ऑपरेशन, मोतियाबिंद, हर्निया के ऑपरेशन की सरकारी अस्पतालों में निशुल्क है। सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को लक्ष्य निर्धारित कर दिए हैं और आयुष्मान लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र मरीजों तक उन्नत शल्य चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में कहां, किसने, कितने किए ऑपरेशन
सब डिविजनल हॉस्पिटल बेरी
डेंटल ऑपरेशन : तीन
सिजेरियन : एक
नसबंदी : एक

नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़
मोतियाबिंद : 9
हड्डी : 2
सिजेरियन : एक
नसबंदी : एक

नागरिक अस्पताल झज्जर
हड्डी : 2
सिजेरियन : 3
पित्त की थैली : 2
हर्निया : 1
मोतियाबिंद : 4
नसबंदी : 1

17jjrp10- ऑपरेशन के बाद महिला मरीज के साथ चिकित्सक। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें