फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक-बालिकाओं के विकास में बाधक बाल विवाह : कर्मजीत छिल्लर

विज्ञापन
17jjrp08- बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की शपथ लेते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
झज्जर। कबलाना और अहरी गांव में सोमवार को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, सरपंच व पंचायत सदस्यों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर ने बताया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है और बालक-बालिकाओं के विकास में बाधक है।
विज्ञापन

जो व्यक्ति अपने बच्चों का बाल विवाह करता है उसको सजा व जुर्माना दोनों लग सकता है। प्रधानाचार्य शिल्पी चड्ढा ने कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 को लेकर जन-जन को जानकारी होनी चाहिए। जब घर, परिवार में इस कानून को लेकर बातचीत होगी और लोगों इस कानून का डर होगा तभी बाल विवाह पर अंकुश लगेगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरी से कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. ब्रजेश पूनिया ने कहा कि बाल विवाह गांव और शहर दोनों जगहों पर होता है। काफी बार लोगों को इसके बारे में पता भी होता है लेकिन वह चुप रहते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता पूनम, संदीप जांगड़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता, योगेश, रवींद्र, गीतांजलि, योगिता, सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें