फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल को मिली फुली ऑटोमेटिक बायोकैमिस्ट्री और डिजिटल एक्सरे मशीन

Tue, 31 Dec 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
30jjrp16- झज्जर। छारा गांव की सीएचसी में लगी एक्सरे मशीन।
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 2024 में जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सुधार किए गए। नागरिक अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन, मातनहेल के नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर शुरू किया गया। इसके अलावा नागरिक अस्पताल को नई ब्लड जांच मशीन, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे की सुविधा दी गई।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। नागरिक अस्पताल में नई एक्सरे मशीन लगाई गई। इससे एक्सरे की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। साथ ही एक्सरे जांच रिपोर्ट ऑनलाइन डाॅक्टर के पास भेजी जा रही है। वहीं एक्सरे काे प्रिंट भी किया जा सकता है। अगर मरीज को भविष्य में एक्सरे रिपोर्ट की जरूरत पड़ती है तो उसे एक्सरे रिपोर्ट की साफ्ट काॅपी भी दी जा सकेगी।
वहीं नागरिक अस्पताल में फुल ऑटोमेटिक बायोकैमिस्ट्री मशीन मशीन मिली। अब यहां एचबीए-1 सी शुगर, सीरम इलेक्ट्रोराइड, सोडिमय टेस्ट किए जा रहे हैं। बायोकेमिस्ट्री मशीन आने से एक समय पर एक साथ एक से ज्यादा टेस्ट किए जाते हैं। पहले के मुकाबले ब्लड सेंपल जांच करने में कम समय लगता है। अब एक साथ 100 अलग-अलग ब्लड सेंपलों की जांच की जा रही है। पहले ब्लड रिपोर्ट आने में ज्यादा समय लगता था, लेकिन अब एक घंटे में ही रिपोर्ट मिल जाती है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दी गई एक्सरे सुविधा
जिले में स्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इस साल एक्स-रे की सुविधा दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों यह सुविधाएं शुरू होने के बाद आस-पास के लगभग 250 गांवों के लोगों को इसका फायदा हुआ। इससे पहले गांव के लोगों को एक्स-रे करवाने के लिए शहर आना या प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ता था।

मातनहेल नागरिक अस्पताल में शुरू हुआ ऑपरेशन थियेटर
मातनहेल में बने नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर की शुरुआत की गई। ऑपरेशन थियेटर में नसबंदी, नलबंदी के ऑपरेशन किए जाते हैं। आने वाले समय में यहां पर सर्जिकल ऑपरेशन की शुरुआत भी की जाएगी।

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें