फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल पर 15 जनवरी के बाद बिना फास्टैग वाहन चालकों को देना होगा दोगुना शुल्क

विज्ञापन
कैश लेन में लगी वाहनों की कतार। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर डीघल टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था आरंभ होने के करीब एक माह बाद टोल पर हालात में कुछ सुधार हो पाया है। टोल प्लाजा से 60 प्रतिशत वाहन तो फास्टैग लाइन से गुजरते हैं और 40 प्रतिशत वाहनों पर फास्टैग नहीं लगे होने के चलते टोल पार करने के लिए उनका इंतजार बढ़ गया है। कैश से टोल भुगतान की केवल एक ही लेन चालू होने के चलते वाहनों की लंबी कतार लग रही है। पहले जहां दो से तीन मिनट में वाहन टैक्स भुगतान के बाद टोल पार करते थे, उसके लिए अब कैश लाइन में काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। जबकि जिन वाहनों पर फास्टैग लग चुका है, वो केवल 10-15 सेकेंड में ही आगे बढ़ जाते हैं। इस बारे में टोल प्रबंधक नितेश मलिक ने बताया कि एनएचआई की तरफ से पत्र जारी हो चुका है कि 15 जनवरी के बाद सभी टोल पर वाहन फास्टैग से ही गुजरेंगे, कैश लेन को बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान बिना फास्टैग के वाहन चालकों को दोगुना शुल्क देना होगा। टोल प्रबंधक ने वाहनों चालकों से अपील की है कि अपने वाहनों पर जल्द से जल्द फास्टैग लगवाएं, जिससे परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लोकल गांव के यूजरों को फास्टैग में फिर राहत
टोल से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोकल यूजर डीघल टोल पर 5 हजार हैं। इसमें करीब 1500 लोगोें अपने वाहनों पर फास्टैग लगवाएं है। फास्टैग व्यवस्था आरंभ होने से पहले डीघल टोल के आसपास के गांव के यूजरों को टोल में छूट दी जाती थी। लेकिन यह छूट फास्टैग लागू होने के बाद बंद हो गई थी। जोकि अब फिर से टोल कंपनी की ओर से लोकल यूजरों के लिए छूट जारी कर दी गई है। इसके लिए यूजर को अपने वाहन पर फास्टैग लगवाना होगा तथा अपने फास्टैग को डीघल टोल से लिंक करवाने के लिए एसडीएम सेे पंजीकृत सब्सिडी सर्टिफिकेट देना होगा। इससे यूजर को टोल पर छूट मिल जाएगी।
बैलेंस नहीं मिला तो यूजर ब्लैक लिस्ट, फिर दोगुना चार्ज
प्रोजेक्ट हेड ब्रह्मजीत अहलावत ने बताया कि फास्टैग में 150 रुपये बैलेंस होना जरूरी है। यदि बैलेंस नहीं है तो यह फास्टैग ब्लैक लिस्ट हो जाएगा। इसके बाद टोल पार करते वक्त दोगुना टोल टैक्स देना होगा। एक बार ब्लैक लिस्ट होने पर ऑनलाइन रिचार्ज भी करा लेते हैं तो फिर से एक्टिव होने में 1 से 2 घंटे का वक्त लग जाता है।
विज्ञापन

डीघल टोल पर फास्टैग व्यवस्था आरंभ होने के करीब एक माह बाद हालात में कुछ सुधार हुआ है। 60 प्रतिशत वाहन फास्टैग से तो 40 प्रतिशत कैश लाइन से गुजर रहे है, कैश लाइन के लिए तीन दिन शेष बचे हैं। 15 जनवरी के बाद टोल पर सभी लाइनें फास्टैग होंगी। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं होगा, उनसे दोगुना चार्ज लिया जाएगा।
विज्ञापन

नितेश मलिक, टोल प्रबंधक, डीघल टोल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें