फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे का प्लॉट अपना बताकर 6.5 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनपार के निवासी एक व्यक्ति ने किसी दूसरे का प्लॉट दिखाकर प्रवासी व्यक्ति को साढ़े छह लाख रुपये की चपत लगा दी। जब प्रवासी शख्स ने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। करीब छह साल भटकने के बाद अब प्रवासी व्यक्ति की शिकायत पर लाइनपार थाने में आरोपी और उसके सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

विवाद करीब छह साल पुराना है। दरअसल, मूलत: बिहार का निवासी राजेंद्र झा सांपला में रहता है। वर्ष 2014 में उसने बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र में स्थित विकास नगर में एक प्लॉट खरीदना चाहा था। उक्त 100 गज के प्लॉट का सौदा विकास नगर के संजय के साथ चार लाख रुपये में हुआ। उक्त सौदे में विकास नगर का निवासी मुकेश गवाह था। राजेंद्र की मानें तो, 22 मार्च 2014 को उसने पूरी रकम संजय को दे दी थी। तब संजय ने एक सप्ताह में रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया लेकिन बाद में गवाह मुकेश के साथ मिलकर उक्त प्लॉट में से 30 गज जमीन कहीं और बेच दी। इस बारे में जब संजय से बात की गई और कानूनी कार्रवाई के लिए कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। प्लॉट की चहारदीवारी भी गिरा दी।
..फिर दिखाया दूसरा प्लॉट
इसके बाद कानूनी कार्रवाई के भय से संजय ने कहा कि उसके पास 90 गज का एक और प्लॉट है। इस प्लॉट की रजिस्ट्री तुम्हारे नाम करा दूंगा और बाकी की 10 गज जमीन का पैसा वापस कर दूंगा। फिर 14 मार्च 2016 में विकास नगर स्थित एक अन्य 90 गज के प्लॉट की मिलकियत हमारे हक में करा दी। इस तरह से कुछ और रुपये लेकर कुल साढ़े छह लाख रुपये ले लिए और कहा कि एक सप्ताह में रजिस्ट्री करा दूंगा। इसके बाद मालूम पड़ा की उक्त प्लॉट की मिलकियत संजय के पास है ही नहीं, किसी और के प्लॉट को अपना बताकर बेच दिया। इस संबंध में 16 मई 2017 को एसपी आफिस झज्जर में शिकायत दी गई। तब थाने में आरोपी संजय ने बयान दिया कि वह रुपये वापस कर देगा या कहीं और प्लॉट दे देगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, बस आरोपी ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

2017 में सीएम विंडो में दी थी शिकायत
कई बार पुलिस को शिकायत देने के बाद बात नहीं बनी तो राजेंद्र ने सीएम विंडो में शिकायत दे दी। मामले में जांच आगे बढ़ी तो 2 सितंबर 2017 को लाइनपार थाने में बयान दिया कि 6 नवंबर तक राजेंद्र के हक में प्लॉट का कब्जा दे दूंगा, नहीं तो ब्याज सहित रुपये वापस लौटा दूंगा। मगर इस दफा भी संजय ने न तो पैसे दिए और न ही प्लॉट। इस तरह से आरोपी ने अपने साथी मुकेश के साथ मिलकर राजेंद्र झा से कुल साढ़े छह लाख ऐंठ लिए। राजेंद्र झा ने अब फिर से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई है। उसकी शिकायत पर लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
की जा रही जांच : एसएचओ
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पार्टियों से बातचीत की जाएगी। उक्त कागजातों एवं प्लॉट का रिकार्ड चेक किया जाएगा। जांच जारी है, जल्द ही मामले को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन

-देवेंद्र, एसएचओ, लाइनपार थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें