झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर डीघल टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था आरंभ होने के दूसरे दिन सोमवार को 50 वाहन चालकों को दोगुना चार्ज देना पड़ा। दूसरे दिन लोगों का फास्टैग के प्रति रुझान बढ़ा है। सोमवार को टोल से बड़े वाहन 70 प्रतिशत फास्टैग से गुजरे और छोटे वाहन 75 प्रतिशत कैश की लाइन से गुजरे। कई वाहन चालकों के पास तो फास्टैग थे, लेकिन एक्टिवेट नहीं थे, उन्हें भी कैश लाइन से गुजरना पड़ा। वहीं 500 वाहन चालकों ने सोमवार को फास्टैग भी खरीदे। वाहन चालक फास्टैग लगवाने के लिए खातों के लिंक करने के लिए केवाईसी नहीं करवाते, जिसके चलते उन्हें दिक्कत उठानी पड़ती है।
फास्टैग व्यवस्था आरंभ होने के दूसरे दिन दिल्ली द्वारका से आई टीम ने डीघल टोल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वाहन चालकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसके लिए टोल अधिकारी प्रोजेक्ट हेड ब्रह्मजीत अहलावत, टोल प्लाजा प्रबंधक नितेश मलिक, टोल प्रबंधक दलेल, केईपीएल के प्रोजेक्ट हेड बिजेंद्र तिवारी टोल पर दिन-रात डटे रहते हैं।
फास्टैग व्यवस्था शुरू होने के दूसरे दिन 50 वाहन चालकों से दोगुना चार्ज लिया गया है। फास्टैग के प्रति लोगों का रुझान तो बढ़ा है, सोमवार को 70 प्रतिशत बड़े वाहन तो फास्टैग से गुजरे हैं लेकिन 75 प्रतिशत छोटे वाहन कैश लाइन से गुजरे। सोमवार को 500 वाहन चालकों ने फास्टैग खरीदे। एनएचआई टीम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय शर्मा सहित टीम ने टोल पर निरीक्षण किया।
ब्रह्मजीत अहलावत, प्रोजेक्ट हेड, डीघल टोल।