फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग के बाद रोहद टोल प्लाजा पर बढ़ाई कैश लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहद टोल प्लाजा पर कैश लेन में हो रही परेशानी को देखते हुए एनएचएआई ने सभी टोल संचालकों को टोल प्लाजा पर दो कैश लेन करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि एनएचएआई की तरफ से सभी वाहनों पर फास्टैग लगाने का नियम लागू किया गया है। तब से टोल प्लाजा पर कैश लेन पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं थी। एक दिसंबर से एनएचएआई ने फास्टैग के नियम को लागू करने की घोषणा की थी। उसके बाद से देश के सभी टोल प्लाजा पर अप-डाउन की एक-एक लेने पर कैश सिस्टम लागू किया था। एनएचएआई के आदेशों के तहत रोहद टोल प्लाजा पर भी दो कैश लेन कर दी गई है। अप-डाउन की दो-दो कैश लेन कर दी गई है। इससे वाहन चालकों को कैश लेन से गुजरने में कम समय लगेगा। पहले अप-डाउन की एक एक लेन हुआ करती थी। कैश लेन एक होने की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग जाती थी। इसकी वजह से वाहन चालक टोल कर्मचारियों से बहस किया करते थे। कैश लेन बढ़ जाने से वाहन की लंबी लाइन नहीं लगा करेगी। कैश लेन बढ़ाने का आदेश एनएचएआई की तरफ से दिया गया है।
विज्ञापन

एनएचएआई के आदेश पर अप-डाउन पर दो-दो कैश लेन बनाई गई है। पहले एक-एक कैश लेन हुआ करती थी इसकी वजह से वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती है। लाइन लंबी होने की वजह से वाहन चालक अक्सर टोल कर्मचारियों से भी बहस करने लगते थे।
विज्ञापन

इंग्लेश शर्मा, पेट्रोलिंग इंचार्ज, रोहद टोल प्लाजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें