फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्दर्न ग्लास : प्रस्तावित 27 प्लॉटों की आज होगी निशानदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सांखोल के पास नार्दर्न ग्लास वाली जमीन की निशानदेही वीरवार से शुरू हो गई। एचएसआईआईडीसी की ओर से जमीन का साइट प्लान व एक्स सिजरा दिए जाने की वजह से सर्वेयर ने टोटल सब स्टेशन मशीन से उसकी पैमाइश करने के साथ-साथ निशानदेही शुरू कर दी है। पहले दिन किसानों की जमीन के साथ लगती नार्दर्न ग्लास वाली जमीन की निशानदेही की गई है।
विज्ञापन

एसएसआईआईडीसी के असिस्टेंट मैनेजर नवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पहले से प्रस्तावित 27 प्लॉटों की निशानदेही की जाएगी। प्लॉटों की निशानदेही पूरी होने के बाद ही नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल तो 27 प्लॉटों के लिए 24 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि नार्दर्न ग्लास वाली जमीन की पैमाइश व निशानदेही प्रक्रिया बुधवार को होनी थी लेकिन साइट प्लान व एक्स सिजरा की साफ्ट कॉपी एचएसआईआईडीसी की ओर से सर्वेयर को न दिए जाने की वजह से वीरवार को निशानदेही का काम शुरू हुआ है।
50 प्लॉट धारक जाएंगे हाईकोर्ट
यहां पर 100 से ज्यादा प्लॉटों के करीब 50 मालिकों ने इस नीलामी और निशानदेही प्रक्रिया का विरोध करते हुए हाईकोर्ट में केस दायर करने का निर्णय मंगलवार को लिया था। प्लॉट धारक हाईकोर्ट में आगामी सप्ताह में केस दायर कर सकते हैं। प्लॉट धारक परमिंद्र सिंह, कुलविंद्र सिंह, अजमेर सिंह, महताब सिंह, बेद सिंह, अजीत सिंह, सतीश मेणी, नरेंद्र तहलान, श्यामलाल गुप्ता, मनीष गुप्ता, राज जुनेजा, हिमांशु जैन आदि ने बताया कि एचएसआईआईडीसी की ओर से उन्हें बिना नोटिस दिए ही यह कार्रवाई की है। वे सरकार से न्याय की मांग करते हैं।
विज्ञापन

नार्दर्न ग्लास वाली जमीन की निशानदेही शुरू हो गई है। किसानों की जमीन के साथ लगती जमीन की पैमाइश करके निशानदेही कर दी है। शुक्रवार को पहले से प्रस्तावित प्लॉटों की निशानदेही की जाएगी। रही बात ट्रांसपोर्ट नगर की तो वह अलग से 19 एकड़ में प्रस्तावित है। अब तक सरकार की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

नवीन कुमार, असिस्टेंट मैनेजर, एचएसआईआईडीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें