फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएससीए झज्जर ने चार विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
17jjrp09- झज्जर। नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। एनएससीए झज्जर और वीएस क्रिकेट अकादमी कोसली की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में शनिवार को एनएससीए झज्जर की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की। इस दौरान मैच में एनएससीए झज्जर टीम के खिलाड़ी विशेष देशवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड में एनएससीए झज्जर और वीएस क्रिकेट अकादमी कोसली की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। वीएस क्रिकेट अकादमी कोसली 37.3 ओवरों में 123 रनों पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में उपांश ने एक चौके की मदद से 21 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में विशेष देशवाल ने तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए झज्जर ने 37 ओवर में छह विकेट पर 124 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। बल्लेबाजी में जयंत दलाल ने 38 रन और आरव राणा ने 35 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में गुंजन ने दो विकेट हासिल किए। एनएससीए झज्जर टीम के खिलाड़ी जयंत दलाल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और खिलाड़ी विशेष देशवाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें