-फोटो 64 : छोटूराम नगर में लोगों को पीने के पानी की बोतल वितरित करते पार्षद व अन्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। शहर में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पीड़ितों की मदद के लिए शहरवासी आगे आ रहे हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाके छोटूराम नगर में लोगों को खाने-पीने के सामान के लिए परेशान होना पड़ रहा है। खासकर पानी की समस्या ज्यादा बनी हुई है। अब उन्हें खाना और पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए शहरवासी आगे आए हैं।
वीरवार को पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा ने शहरवासियों के साथ मिलकर यहां पर ट्रैक्टर-ट्राॅली में पानी की बोतल और खाने का सामान रखकर वे छोटूराम नगर में पहुंचे। यहां पर लोगों को पीने के लिए पानी की बोतलें और खाद्य सामग्री वितरित की।
पार्षद ने बताया कि छोटूराम नगर में प्रवासी लोग निवास करते हैं। वह आधुनिक औद्योगिक समेत अन्य क्षेत्रों में 10-12 हजार रुपये की नौकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। अब 16 दिनों से ड्रेन का पानी छोटूराम नगर में तीन से चार फीट तक भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि छोटूराम नगर में दो हजार से अधिक लोग इस समय बाढ़ के पानी से ग्रस्त है। घरों में पानी भरा हुआ है। उनकी मदद करना सभी का फर्ज बनता है।