फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में आर्यन मान उम्मीदवार

Fri, 12 Sep 2025 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 66 : आर्यन मान, एबीवीपी प्रधान पद उम्मीदवार
विज्ञापन
बहादुरगढ। बहादुरगढ के बेटे आर्यन मान को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के चुनावों के लिए प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया है। सिद्दीपुर लोवा गांव के आर्यन मान लोवा सत्रह खाप के प्रधान रहे श्रीचंद मान के पौत्र हैं। आर्यन मान कारोबारी सिकंदर मान के बेटे और अशोक मान व दलबीर मान के भतीजे हैं। आर्यन ने हंसराज कॉलेज से स्नातक की है और हाल फिलहाल दिल्ली यूनिवर्सिटी से लाइब्रेरी साइंस में एमए कर रहे हैं। आर्यन ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव जीतने के साथ ही हर कॉलेज में मेंटल हेल्थ काउंसलर की नियुक्ति करवाई जाएगी ताकि हर छात्र अपने कैंपस में ही अपनी समस्याओं का समाधान पा सके। इसमें 18 सितंबर को वोटिंग होनी है और 19 सितंबर को परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें