फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहद फैक्टरी में जा रही यूरिया के 65 कट्टे सीआईए-2 ने पकड़े

Fri, 03 Apr 2026 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीआईए टू ने सांपला से रोहद एक फैक्टरी में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से यूरिया के 65 कट्टे बरामद कर रोहित निवासी रोहद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आसौदा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना थी कि रोहित सांपला से यूरिया लेकर रोहद की फैक्टरी में जा रहा है। रोहद पुल के नीचे नाकाबंदी की गई तो ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का इशारा किया लेकिन चालक ने ब्रेक नहीं लगाए। टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने ट्रैक्टर दहकोरा रोड स्थित एक फैक्टरी में घुसा दिया। टीम ने वहां आरोपी को पकड़ लिया।
गौंद बनाने में होती थी प्रयोग
बताया जा रहा है कि यह यूरिया अवैध रूप से गौंद बनाने के लिए ले जाई जा रही थी। प्लाईवुड आदि में भी इसका इस्तेमाल होता है। टीम ने प्रशासन को सूचना दी तो कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ट्रैक्टर चालक यूरिया संबंधित बिल या कोई अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सका। मामले में जांच की जा रही है।
- राजेश कुमार, प्रभारी, थाना आसौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें