फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चिमनी निवासी कवि जय सिंह को जयपुर में मिला सम्मान

विज्ञापन
21jjrp09- जयुपर में आयोजित कार्यक्रम में चिमनी निवासी साहित्यकार जयसिंह जीत को सम्मानित करते आय
विज्ञापन
झज्जर। जयपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह में हरियाणा से एकमात्र साहित्यकार जयसिंह जीत को समाज का गौरव सम्मान-2025 प्रदान किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले देशभर के 40 व्यक्ति सम्मानित हुए।
विज्ञापन

गांव चिमनी निवासी जयसिंह पेशे से हिंदी प्रवक्ता हैं। वह लगभग बीस वर्षो से समाज के विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर साहित्य लिख रहे हैं। इनका एक काव्यसंग्रह और दो दर्जन से अधिक सांझा संग्रह लोकार्पित हो चुके हैं। सम्मान में इन्हें सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, पिंक सिटी की पहचान गुलाबी पगड़ी प्रदान किया गया।
रविवार को महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था वूमन पावर सोशलिटी फाउंडेशन के सौजन्य से समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मिस इंडिया इंटरनेशनल सिद्धि जौहरी वशिष्ठ अतिथि रहीं। कार्यक्रम के संयोजक संतोष मीरवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें