फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रैप-4 की पाबंदियों के बीच सरकारी विभाग खुद उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
21jjrp15- सिविल अस्पताल में चल रहा चाहरदीवारी का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-4 की पाबंदियां जारी हैं। इसके बावजूद शहर में अलग-अलग विभागों की तरफ से निर्माण के कार्य करवाए जा रहे हैं। उपायुक्त की तरफ से लगातार पाबंदियां किए जाने को लेकर आदेश जारी किए जा रहे हैं लेकिन सरकारी विभाग ही आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में पिछले 10 दिन से चहारदीवारी का निर्माण कार्य अलग-अलग जगह पर चल रहा है। यहां भी निर्माण सामग्री मेटीरियल सरेआम रोड पर पड़ा हुआ है। इसके अलावा लघु सचिवालय में उपायुक्त का भी कार्यालय है। वहां पर शौचालयों के अलावा प्रथम तल पर दीवार निर्माण का काम शामिल हैं।
यही नहीं सरकार भी अलग-अलग जगहों पर गलियों व नालियों का निर्माण कार्य करवा रही है। वार्ड नंबर-19 सहित अन्य वार्डों में गलियों व नालियों के निर्माण का काम जारी है लेकिन इनके लिए ग्रैप-चार की पाबंदियां मायने नहीं रखती है। इसी प्रकार से कृषि एवं कल्याण विभाग की बिल्डिंग की मरम्मत का काम भी रविवार को जारी रहा।
विज्ञापन


प्राइवेट निर्माण भी जोरो पर, कोई रोकने वाला नहीं
बिल्डिंग का निर्माण भी जोरों पर है। ग्रैप-चार की पाबंदियां लगी है लेकिन इनको निर्माण से कोई नहीं रोक रहा। नगर परिषद के अधिकारी फील्ड में उतरने की बजाय खानापूर्ति करने में लगे हुए हैं। जब नगर परिषद खुद ठेकेदारों से काम करवा रहा है तो दूसरों पर आखिर कार्रवाई कैसे होगी।

डीसी ने जारी किए निर्देश
रविवार को जारी प्रेस बयान में डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें। ग्रैप चार के चलते निर्माण, तोड़फोड़ कार्यों पर रोक रहेगी व सीमेंट, रेत, फ्लाई ऐश जैसी निर्माण सामग्री की वाहनों में आवाजाही बंद रहेगी।
वहीं सड़कों की साफ-सफाई मशीनों से करनी होगी। सड़कों व पेड़ों पर पानी का छिड़काव व एंटी-स्मॉग गन का उपयोग बढ़ाना होगा। कचरा जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उद्योग व थर्मल पावर प्लांट, स्टोन क्रशर व खनन संबंधी गतिविधियों पर रोक। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटरों पर रोक रहेगी।

वर्जन
ग्रैप-4 का मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण को त्वरित रूप से नियंत्रित करना और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस दौरान प्रशासन, उद्योग, निर्माण एजेंसियों एवं नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि नियमों की पूर्ण एवं सख्त पालना सुनिश्चित की जाए।
स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर

21jjrp15- सिविल अस्पताल में चल रहा चाहरदीवारी का निर्माण कार्य। संवाद

21jjrp15- सिविल अस्पताल में चल रहा चाहरदीवारी का निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें