फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंगनबाड़ी में बच्चों को बांटी एक्सपायरी खीर, भड़के अभिभावक

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दिया गया एक्सपायरी डेट मिक्सर खीर का पैकेट।
विज्ञापन
बादली।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को पोषण देने के उद्देश्य से दिए जाने वाले आहार को लेकर गंभीर लापरवाही उजागर हो रही है। विभाग की ओर से दिसंबर माह में बादली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में एक्सपायरी डेट पार कर चुकी मिक्सचर खीर दी गई।
इसके एक किलो के पैकेट पर एक सितंबर 2025 की मैन्युफैक्चरिंग डेट है और इसकी अवधि तीन महीने तक की है जो एक दिसंबर 2025 को एक्सपायर हो गई है। अभिभावकों ने बताया कि यह मिक्सर खीर विभाग की ओर से 29 और 30 दिसंबर को बांटी गई है।
विज्ञापन



अभिभावक तरुण ने बताया कि उनके 5 साल के बेटे को आंगनबाड़ी केंद्र से मिक्सचर खीर का पैकेट मिला था। उन्होंने देखा कि मिक्सचर खीर की डेट एक्सपायर हो चुकी थी। वहीं हेमंत ने इसे लेकर रोष जताते हुए कहा कि उनके बच्चे को भी एक्सपायरी डेट पार कर चुकी मिक्सचर खीर दी गई।
यह लापरवाही बच्चों की सेहत के लिए घातक साबित हो सकती है। विभाग प्रति बच्चा एक किलो का पैकेट देता है। केंद्र में बच्चों और गर्भवतियों को दिया जाने वाला खाने-पीने का सामान एक्सपायरी है। जो खाने लायक नहीं है। इसके बावजूद आंगनबाड़ी केंद्र से सामान बांटा जा रहा है जो हैरान कर देने वाला है।


हो सकता है फूड पॉइजनिंग
एक्सपायर्ड मिक्सचर खीर सहित कोई भी खाद्य सामान खाने से फूड पॉइजनिंग की संभावना बनती है जो कि बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अतिरिक्त बच्चों में पेट से जुड़ी बीमारियां और संक्रमण का खतरा हो सकता है।


-डॉक्टर संदीप कुमार सीएचसी, बादली।


आंगनबाड़ी केंद्र की करेंगे जांच

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से समय पर सामान भेजा जाता है। हो सकता है कि केंद्र पर एक्सपायरी होने के बाद सामान वितरित करने का काम किया गया हो। ऐसे में लापरवाह आंगनबाड़ी वर्कर्स पर कार्रवाई की जाएगी। एक माह एक्सपायरी डेट का सामान वितरित करना बर्दाश्त योग्य नहीं है।
विज्ञापन


-प्रियंका, सीडीपीओ ग्रामीण।




एक्सपायरी डेट का सामान देना बर्दाश्त नहीं
अगर किसी आंगनबाड़ी केंद्र पर एक्सपायरी डेट की मिक्सचर खीर बांटी गई है तो मामले की जांच होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे। पोषाहार वाकई में एक्सपायरी पाया गया तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। बच्चों को पोषण आहार के नाम पर एक्सपायरी डेट का सामान देना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डॉक्टर रमन गुप्ता, एसडीएम बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें