फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मांगें पूरी होने के आश्वासन पर स्वास्थ्य कर्मियों का धरना समाप्त

Thu, 16 Apr 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 82 : मल्टीपर्पज हेल्थ आफिसर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान वीरेंद्र पदाधिकारियों को संबोधित कर
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा मल्टीपर्पज हेल्थ ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बुधवार को धरना दिया। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की ओर से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


एमपीएचओ एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य अधिकारी अपनी लंबित मांगों को लेकर पिछले दिनों से धरने पर बैठे थे। उन्होंने पूर्व में ही चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इसी कड़ी में नागरिक अस्पताल परिसर में धरना दिया गया।
इस मौके पर नोडल आफिसर डॉ. सुंदरम, डॉ. मधुप सेठी एसएमओ पॉलीक्लीनिक ने पदाधिकारियों से बातचीत की। एसोसिएशन की ओर से जिला प्रधान वीरेंद्र दलाल, जिला सचिव राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें