फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव ईस्सरहेड़ी में स्वास्थ्य शिविर का 136 ने उठाया लाभ

Wed, 15 Apr 2026 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 90 : शिविर में इलाज के लिए पहुंंचे ग्रामीण। स्रोत समिति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव ईस्सरहेड़ी में सीईओ जिला परिषद के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित लक्ष्य महिला क्लस्टर संगठन, बहादुरगढ़ द्वारा मेदांता फाउंडेशन और आयुष विभाग की टीम के सहयोग से निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने हीमोग्लोबिन, टीबी, शुगर, छाती और हृदय रोग से संबंधित जांच की तथा ग्रामीणों को सही खान-पान के बारे में जानकारी दी। आयुष विभाग की टीम ने मरीजों को दवाइयां वितरित की। वहीं योग सहायक रेनू और प्रीति ने ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। 136 लोगोंं ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
कोऑर्डिनेटर जितेंद्र ने बताया कि बहादुरगढ़ खंड में यह चौथा कैंप है जिसमें अब तक 4 गांवों के 485 ग्रामीणों का हेल्थ चेकअप किया जा चुका है। शिविर में नवीन तूर फिजियोथेरेपिस्ट ने मरीजों का एक्यूप्रेशर, कायरोप्रैक्टिक और न्यूरोथेरेपी के माध्यम से उपचार किया जिससे कई पुराने दर्द में राहत मिली। सरपंच अनिल मान ने फाउंडेशन और आयुष विभाग की टीम का धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉ. प्रियाशु शर्मा, डॉ. रजत कुमार, आयुष विभाग से डॉ. नेहा यादव (चिकित्सा अधिकारी), योग सहायक रेनू व प्रीति तथा संगठन की ओर से शालू, आशा, सुशीला, रेनू, नीरज, अंजू और विनिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें