फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुड़ानी में हर्ष फायरिंग से बालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़/बादली। हर्ष फायरिंग को रोकने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, मगर उसके बावजूद शादी समारोह व अन्य आयोजनों में फायरिंग के मामले हो रहे हैं। क्षेत्र के गांव छुड़ानी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में करीब 10 वर्षीय बालक के पेट में गोली लगी। गोली उसके आरपार हो गई। बालक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छुड़ानी निवासी सोमवीर के यहां बुधवार की रात शादी समारोह था। इस दौरान नाच-गाना चल रहा था। बच्चा हो या बड़ा, हर कोई खुशी मना रहा था। इसी दौरान एक युवक हर्ष फायरिंग करने लगा। वहां मौजूद करीब 10 वर्षीय बालक जतिन के पेट के निचले हिस्से में गोली लग गई। गोली आरपार हो गई। घटना होते ही हर कोई सहम गया। आनन-फानन में लोगों ने जख्मी बालक को बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। बच्चे का उपचार शुरू हुआ। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बादली थाने से पुलिस गांव में पहुंची और लोगों से पूछताछ शुरू की। हर्ष फायरिंग करने वाला कौन था, यह अभी पता नहीं चल सका है। वीरवार की दोपहर तक इस संबंध में किसी के बयान नहीं हो पाए थे। न ही किसी ने गोली चलाने वाले की पुष्टि की थी।
उधर, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। थाना बादली प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि जांच जारी है। अभी घायल पक्ष के बयान लिए जाएंगे। जिनके घर शादी समारोह था, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर्ष फायरिंग अपराध है। आरोपी का पता लगाकर पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें