फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला बच्चे का शव, पहचान नहीं

Sun, 07 Feb 2016 01:40 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दहकोरा के नजदीक से गुजर रही एनसीआर नहर में एक बच्चे का शव पड़ा मिला। शव सड़ी गली अवस्था में था।
विज्ञापन


वह किसी हादसे का शिकार हुआ है या फिर उसकी हत्या करके शव तो नहीं डाला गया है इसको लेकर अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल के शवगृह में रखवा दिया।

जांच अधिकारी मुख्य सिपाही राजेंद्र ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि एनसीआर नहर में पुलिया के नजदीक एक बच्चे का शव अटका हुआ है।

जिस पर चौकी इंचार्ज अमित कुमार सहित अन्य मौके पर पहुंचे। शव को नहर से बाहर निकाला और उसकी पहचान करने का प्रयास किया लेकिन शव की हालत खराब होने के कारण संभव नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि बच्चे की आयु 6-7 साल के आसपास है। शव के पीछे से पानी में बहकर आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार आसपास के क्षेत्रों से लापता बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यही नहीं सभी ईंट-भट्ठों पर भी जाकर पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर गले में कॉफी रंग का इनर, गुलाबी रंग की फुल बाजू की टी-शर्ट, सलेटी रंग की टॉप वाली चेन की जर्सी, काले रंग के धागे में हनुमान का लाकेट, नीले रंग की जुराब व दाहिने पैर में काला व लाल रंग का सैंडल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें